INS विंध्यगिरि नेवी में शामिल, ब्रह्मोस-बराक मिसाइलों से लैस:इसकी 75% टेक्निक और उपकरण स्वदेशी; प्रोजेक्ट 17A के सभी 7 युद्धपोत मिले
भारतीय नौसेना को प्रोजेक्ट 17A का सातवां और आखिरी युद्धपोत INS विंध्यगिरि सौंप दिया गया है। शुक्रवार को कोलकाता के गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) में इसकी डिलीवरी हुई। इसके साथ ही नीलगिरि क्लास के सभी सात युद्धपोत नौसेना को मिल गए हैं। करीब 45 हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना के तहत 23 महीने में सभी युद्धपोत सौंपे गए हैं। INS विंध्यगिरि ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल और बराक-8 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल से लैस है। इसमें स्टील्थ तकनीक, आधुनिक रडार और अत्याधुनिक युद्ध प्रबंधन प्रणाली लगाई गई है। इससे यह दुश्मन के जहाजों, लड़ाकू विमानों और पनडुब्बियों से मुकाबला कर सकता है। 75% उपकरण स्वदेशी, हजारों लोगों को मिला रोजगार अब प्रोजेक्ट 17B की तैयारी प्रोजेक्ट 17A के बाद नौसेना अब प्रोजेक्ट 17B के तहत सात अगली पीढ़ी के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए शिपयार्ड के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इस परियोजना का अनुबंध 2028 में होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)