दिल्ली पुलिस बोली- 1980 में सोनिया भारतीय नागरिक नहीं थी:फिर भी वोटर लिस्ट में नाम था, गृह मंत्रालय ने पुष्टि की; दिल्ली कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की
सोनिया गांधी की नागरिकता विवाद को लेकर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। पुलिस ने बताया कि 1980 में सोनिया गांधी भारतीय नागरिक नहीं थीं, इसके बावजूद उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज था। उन्हें 1983 में भारतीय नागरिकता मिली थी। पुलिस के मुताबिक, इन तथ्यों की पुष्टि जिला मजिस्ट्रेट (DM) और केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) से की गई है। अदालत ने पुलिस को जांच पूरी करने के लिए समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी। कोर्ट ने तुगलक रोड थाने के एसएचओ को भी तलब किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)