वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
वेद प्रकाश नायक ब्यूरो प्रमुख
पनवाड़ी महोबा
न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर महोबकंठ थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार द्वारा गठित टीम में उपनिरीक्षक देवीशंकर मिश्रा व आरक्षी दीपक कुमार ने ग्राम नैपुरा निवासी भागीरथ पुत्र चेतराम को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलपहाड़ की अदालत से मुकदमा संख्या 647/2018 में वारंट जारी था। मामला थाना महोबकंठ में धारा 323, 324, 504 व 506 भादंवि से संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)