तैराकी में सी.एम.एस. छात्रों ने 19 गोल्ड मेडल समेत 33 पदक जीते
तैराकी में सी.एम.एस. छात्रों ने 19 गोल्ड मेडल समेत 33 पदक जीते
तैराकी में सी.एम.एस. छात्रों ने 19 गोल्ड मेडल समेत 33 पदक जीते
-आरव शुक्ला ने 5 गोल्ड मेडल जीतकर व्यक्तिगत चैम्पियनशिप अपने नाम किया
जितेंद्र बाजपेयी मण्डल ब्यूरो
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रयागराज में आयोजित सी.आई.एस.सी.ई. रीजनल स्विमिंग चैम्पियनशिप में 19 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल एवं 5 ब्रांज मेडल समेत कुल 33 पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. के आरव शुक्ला ने अण्डर-14 कैटेगरी में 50मी, 100मी, 200मी फ्री-स्टाइल, फ्री-स्टाइल रिले एवं मिडले रिले प्रतियोगिताओं में पाँच गोल्ड मेडल जीतकर व्यक्तिगत चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया। चैम्पियनशिप का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है।
श्री खन्ना ने बताया कि चैम्पियनशिप में आरव शुक्ला के अलावा अण्डर-17 बालिका वर्ग में दक्षिता सिंह ने 50मी, 100मी, 200मी बटरफ्लाई एवं मिडले रिले स्पर्धाओं में 4 गोल्ड मेडल अर्जित किया जबकि वंशिका श्रीवास्तव ने 800मी एवं 200मी फ्री-स्टाइल स्पर्धा में 2 गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अण्डर-17 बालक वर्ग में वंश प्रताप सिंह ने 200मी ब्रेस्टस्ट्रोक एवं मिडले रिले जबकि प्रियांश श्रीवास्तव ने मिडले रिले एवं 200मी इण्डिविजअल मिडले स्पर्धाओं में 2-2 गोल्ड मेडल अपने नाम किये। इसी प्रकार, अण्डर-14 बालक वर्ग में कुशाग्र श्रीवास्तव ने 100मी एवं 50मी ब्रेस्टस्ट्रोक एवं मिडले रिले स्पर्धाओं में 3 गोल्ड मेडल अपने नाम किया जबकि अण्डर-14 बालिका वर्ग में इनाया अराफात ने 100मी बटरफ्लाई एवं इनाया कौशिक ने 200मी ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीता। इसी कड़ी में, अण्डर-19 बालिका वर्ग में काव्या खन्ना ने 100मी ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. संस्थापिका निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के इन होनहार तैराकों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री खन्ना ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए 250 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी तैराकी प्रतिभा की बदौलत राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने के संकेत दिये हैं। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)