एक प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करेगी सीजेपी : दीपके

-इस समय देश को दबाव बनाने वाले एक समूह की ही जरूरत : अभिजीत

Aug 05, 2026 - 17:59
0 0
एक प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करेगी सीजेपी : दीपके

एक प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करेगी सीजेपी : दीपके

-इस समय देश को दबाव बनाने वाले एक समूह की ही जरूरत : अभिजीत

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी दबाव बनाने वाले समूह के रूप में काम करेगी क्योंकि इस समय देश को इसी की जरूरत है। दीपके ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉजपा की कोर टीम की बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा कि बैठक में मीडिया और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं में लोगों के घटते भरोसे पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में एथेनॉल मिश्रित ईंधन और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।

दीपके ने कहा, फिलहाल कॉजपा दबाव बनाने वाले एक समूह के रूप में काम करेगी क्योंकि इस समय भारत को दबाव बनाने वाले एक समूह की ही जरूरत है।’’ कॉजपा के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक आगे भी पार्टी के मार्गदर्शक बने रहेंगे और विभिन्न मुद्दों पर पार्टी उनसे सलाह लेती रहेगी। दास ने कहा कि वे राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षाओं संबंधी अन्य अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के हालिया प्रदर्शनों में शामिल विद्यार्थियों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकियां वापस लेने की मांग भी करेंगे। हम इस मुद्दे पर सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे हैं।’’दास ने यह भी कहा कि संगठन हाल के छात्र आंदोलनों के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारियों को कानूनी और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी काम कर रहा है।दीपके जून में अमेरिका से भारत लौटे थे और उन्होंने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में आंदोलन का नेतृत्व किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User