सीतापुर पुलिस का अभियान, सात वांछित और वारंटी गिरफ्तार
सीतापुर पुलिस का अभियान, सात वांछित और वारंटी गिरफ्तार
सीतापुर पुलिस का अभियान, सात वांछित और वारंटी गिरफ्तार
मानपुर, तम्बौर और महोली पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों को न्यायालय में किया पेश
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को सात वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में मानपुर, तम्बौर और महोली पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना मानपुर पुलिस ने न्यायालय में विचाराधीन वाद संख्या 1241/17 से संबंधित दो वारंटियों प्रदीप पुत्र गोमती निवासी भेड़हापुर तथा अशोक कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी सकरापुर को गिरफ्तार किया।
वहीं, थाना तम्बौर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें वाद संख्या 537/08 धारा 25(1बी) आर्म्स एक्ट से संबंधित संतराम पुत्र चन्द्रभाल पासी निवासी सूरेपारा तथा वाद संख्या 321/18 से संबंधित तैय्यब पुत्र हबीब निवासी ककरहा और केवल पुत्र केदारी निवासी रानीपुरवा मजरा सोहरिया शामिल हैं।
इसके अलावा थाना महोली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 495/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं 7 सीएलए एक्ट में वांछित अभियुक्त अरुन कुमार पुत्र लालजी और अशोक पुत्र लालजी निवासी भकुरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों का थाना वार विवरण सामने आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)