राहुल की पोस्ट- मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने:भाजपा अध्यक्ष बोले- विदेशी ताकतें देश में अस्थिरता चाहती हैं, राहुल का इस्तेमाल हो रहा
राहुल गांधी ने सोमवार को X पर पोस्ट में लिखा कि मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने। और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं। आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है। विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है। मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। कोई भी मंच, किसी भी समय। हिम्मत है तो आइए। आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं। नितिन नवीन बोले- राहुल विदेशी ताकतों के टूलकिट कोलकाता में लोकतंत्र बचाओ रैली में शामिल हुए नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी उन ताकतों का एक टूलकिट हैं, जिन्होंने नेपाल और अन्य पड़ोसी देशों में अशांति पैदा की थी। वह उन ताकतों का नेतृत्व कर रहे हैं जो पूरे देश में अराजकता लाना चाहता है। भारत में अस्थिरता पैदा करने के लिए विदेशी ताकतों द्वारा गांधी का 'इस्तेमाल' किया जा रहा था। "राहुल गांधी के पास कोई विजन नहीं है; कांग्रेस के पूरी तरह से खत्म होने के लिए वही जिम्मेदार होंगे। बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी यहां आए थे और उन्होंने ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ बात की थी। अब वे दोनों एक ही मंच साझा कर रहे हैं। जब कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के सहयोगी चुनाव हार जाते हैं तो वे चुनाव आयोग सहित संवैधानिक संस्थाओं और ईवीएम के जरिए चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)