दिल्ली- क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की मौत:CCTV में दिखा- टीचर से कुछ कह रही थी, तभी अचानक गिर गई

Nov 04, 2026 - 18:34
0 0
दिल्ली- क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की मौत:CCTV में दिखा- टीचर से कुछ कह रही थी, तभी अचानक गिर गई
दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित एक स्कूल में 9 साल की बच्ची की क्लासरूम में मौत हो गई। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची अचानक क्लासरूम के फर्श पर गिर गई थी। स्कूल का स्टाफ ने उसे तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे निर्माण विहार के मलिक हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में डॉक्टर्स ने कार्डिएक अरेस्ट से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। घटना के दो सीसीटीवी फुटेज... गेम्स पीरियड से लौटने के बाद बहुत थकी हुई लग रही थी टीचर्स ने बताया कि बच्ची गेम्स पीरियड के बाद क्लासरूम में लौटी थी। वह बहुत थकी हुई लग रही थी। वह कुछ कहते हुए अचानक फर्श पर गिर गई थी। उसे उठाकर कुर्सी पर बिठाने की कोशिश की तो वह पूरी तरह बेसुध हालत में थी। फर्श पर गिरने से उसके ठोड़ी से खून बहने लगता है। इसीलिए स्टाफ की मदद से उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया था। बच्ची के परिवार ने कहा- तुरंत सीपीआर क्यों नहीं दिया लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि अच्छी-खासी फीस देने के बावजूद, स्कूल के पास इस तरह की इमरजेंसी से निपटने के लिए सही मेडिकल इंतजाम नहीं थे। उन्होंने यह भी पूछा कि बच्ची के गिरने के तुरंत बाद उसे CPR क्यों नहीं दिया गया। परिवार के सवाल पर प्रिंसिपल ने कहा कि स्टाफ को शुरू में लगा कि बच्ची के बेहोश होने का कारण उसकी ठोड़ी पर लगी चोट हो सकती है और वे उसकी हालत का कोई और कारण नहीं सोच सके। इसलिए उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। ---------------------

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User