तूफान अर्नब के असर से हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी:राजस्थान में पारा 5° गिरा; MP-छत्तीसगढ़ में बारिश जारी; 2 दिन बाद नया चक्रवात आंध्र प्रदेश पहुंचेगा
मौसम विभाग का कहना है कि देश में अभी भी अर्नब तूफान का असर बना हुआ है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 2 दिन भारी बारिश की संभावना है। बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना अरुणाचल प्रदेश और रायलसीमा में भी आज बारिश का यलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों, खासकर किन्नौर, शिमला और लाहौल-स्पीति जिलों में हल्की बर्फबारी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। उत्तराखंड में भी केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। शुक्रवार को राजस्थान में अर्नब तूफान के असर से बारिश हुई और ओले गिरे। इसके चलते कई जिलों में तापमान 5 डिग्री तक घट गया। अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक 'डिप्रेशन' में बदल सकता है, जिसके कारण 2-3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें अंडमान सागर में बन रहे चक्रवात की मौजूदा स्थिति देशभर के मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का अपडेट… 1 नवंबर 2 नवंबर मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देश के प्रमुख शहरों का तापमान…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)