तमिलनाडु में विजय की पार्टी का विधायक गिरफ्तार:महिला जिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

Nov 27, 2026 - 19:26
0 0
तमिलनाडु में विजय की पार्टी का विधायक गिरफ्तार:महिला जिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
कई दिनों के हंगामे के बाद टीवीके विधायक अरुल विग्नेश को आखिरकार शुक्रवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अरुल विग्नेश पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला आईएएस अधिकारी को अश्लील मैसेज भेजा था। मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने विधायक पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके लिए बीते कई दिनों से विपक्षी पार्टियों की महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही थीं। विधायक की गिरफ्तारी के बाद पूर्व सीएम एमके स्टालिन ने आरोप लगाया कि टीवीके ने विधायक को बचाने के लिए मामले को दबाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि मंत्रियों से लेकर सहयोगी दलों के नेताओं तक ने शिकायत को खारिज किया और विधायक अरुल विग्नेश को क्लीन चिट देने की कोशिश की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ित अधिकारी को मानसिक रूप से परेशान करने के लिए सोशल मीडिया पर अपमानजनक अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी ने तमाम दबावों के बावजूद हिम्मत दिखाते हुए शिकायत दर्ज कराई। आखिरकार हाईकोर्ट और महिला आयोग जैसी संस्थाओं के दबाव के बाद विधायक को गिरफ्तार किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User