जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर ने निधि राजदान से शादी की:फोटो पोस्ट कर लिखा- कल एक नई शुरुआत हुई; 3 महीने पहले पायल से तलाक लिया था

Oct 31, 2026 - 16:23
0 0
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर ने निधि राजदान से शादी की:फोटो पोस्ट कर लिखा- कल एक नई शुरुआत हुई; 3 महीने पहले पायल से तलाक लिया था
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी की। उमर ने उमर ने शनिवार को दोनों की दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।’ पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया। हालांकि, उमर अब्दुल्ला या निधि रजदान की ओर से शादी या सगाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उमर अब्दुल्ला का पहली पत्नी पायल के साथ इस साल 31 जुलाई को तलाक हुआ था। उमर और निधि की 3 फोटोज शनिवार को दिल्ली में हाई-प्रोफाइल डिनर उमर ने शनिवार शाम दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में हाई-प्रोफाइल डिनर रखा गया है। इस कार्यक्रम के लिए सिर्फ 71 चुनिंदा मेहमानों को न्योता भेजा गया है। मेहमानों की लिस्ट में राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और महबूबा मुफ्ती तक के नाम शामिल हैं। रॉबर्ट वाड्रा, डेरेक ओ’ब्रायन, कपिल सिब्बल, निशिकांत दुबे और पवन खेड़ा जैसे चेहरों को भी बुलाया गया है। खबर अपडेट की जा रही है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User