चेयरमैन नेहा अवस्थी व ईओ सीमा सिंह की मौजूदगी में स्वच्छता का संकल्प
स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर पालिका में बनी रणनीति, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ
चेयरमैन नेहा अवस्थी व ईओ सीमा सिंह की मौजूदगी में स्वच्छता का संकल्प
स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर पालिका में बनी रणनीति, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को नगर पालिका परिषद सीतापुर के सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर क्षेत्र में स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी बनाने, जनभागीदारी सुनिश्चित करने और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ शहर स्वस्थ समाज की आधारशिला है। स्वच्छता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। अभियान के तहत लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई गई। बैठक में स्वच्छता के प्रति लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक के समापन पर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर/अधिशासी अधिकारी सीमा सिंह समेत पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। सभी ने स्वयं स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प जताया।
इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)