केजीएमयू में नर्सिंग छात्रों का धरना जारी

कहा- डीन का इस्तीफा होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा

Sep 23, 2026 - 01:44
0 0
केजीएमयू में नर्सिंग छात्रों का धरना जारी

केजीएमयू में नर्सिंग छात्रों का धरना जारी

कहा- डीन का इस्तीफा होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा

लखनऊ । केजीएमयू में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है। नर्सिंग कॉलेज कैंपस में करीब 300 छात्र धरने पर बैठे हैं। सोमवार सुबह 9 बजे शुरू हुआ धरना रातभर चला। कई छात्र पूरी रात धरने पर बैठे रहे। दरअसल, 2025 बैच की नर्सिंग छात्रा की डेंगू से मौत के बाद छात्रों ने सोमवार सुबह प्रदर्शन शुरू किया था। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से नाराजगी जताते हुए पहले प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग की थी।

अब छात्रों की मांग है कि प्रिंसिपल के बाद डीन भी इस्तीफा दें। छात्रों का कहना है कि जब तक डीन इस्तीफा नहीं देतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है । खुशी ने बताया कि हम मेडिकल प्रोफेशन से हैं, फिर भी हमें मेडिकल लीव नहीं दी जा रही है। अगर हम ही ठीक नहीं रहेंगे तो दूसरों की सेवा कैसे करेंगे। हमें मेडिकल प्रोफेशन की बैकबोन कहा जाता है। अगर हमें 365 दिन बिना छुट्टी और बिना मेडिकल लीव के बुलाया जाएगा तो हम दूसरों की केयर कैसे करेंगे। ऐसा तो हो नहीं सकता कि 365 दिन किसी की तबीयत खराब न हो या किसी को मेडिकल इमरजेंसी न आए। हमारी मांग है कि हमें मेडिकल लीव दी जाए और डीन इस्तीफा दें। अन्य छात्रा ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या सैनिटेशन की है। हॉस्टल में साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं है। हॉस्टल और मेस के आसपास अक्सर पानी जमा रहता है। इससे मच्छर पनपते हैं और कई बार लार्वा भी दिखाई देते हैं। हमें लगता है कि इससे हमारी सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User