मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत ने पाकिस्तान से छीना U-19 एशिया कप; अमेरिका में एक दिन में 8000 फ्लाइट कैंसिल; अमिताभ के बंगले पर विवाद
नमस्कार, U-19 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत हासिल की। अमेरिका का एयरस्पेस ऐसा फेल हुआ कि 15 लाख लोग परेशान हो गए। मॉर्निंग न्यूज में जानिए कि अमिताभ के बंगले को लेकर परिवार में विवाद है। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1. बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर पीएम मोदी देश को वर्चुअली संबोधित करेंगे। 2. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे माउंट माउंगानुई में। 📰 कल की बड़ी खबरें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. भारत 9वीं बार अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया; मोहित ने आखिरी बॉल पर चौका मारा ओमान के अल अमीरात में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में बड़ा उलटफेर हुआ। भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर मैच जीता। पाकिस्तान ने 338 रन बनाए थे। भारत के 9 विकेट गिर चुके थे। मैच की आखिरी बॉल पर जीत के लिए 3 रन चाहिए थे। मोहित उल्वा ने शानदार चौका जड़ते हुए जीत दिलाई। मोहित और मानल चौहान के बीच 9वें विकेट के लिए 57 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई थी। भारत के लिए कप्तान कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80, आर्यवीर सहवाग 58 और मानल चौहान ने 47 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें… 2. अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी, कम्युनिकेशन सिस्टम फेल होने से 8000 फ्लाइट्स कैंसिल अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से ज्यादा समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। इस दौरान 8,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं और करीब 15 लाख यात्री प्रभावित हुए। शुक्रवार रात उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई, लेकिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। दरअसल, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सुरक्षा कारणों से देशभर के एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश दिया था। दूसरी बार इतने बड़े स्तर रोकी गईं उड़ानें 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले (9/11) के बाद यह दूसरी बार है, जब अमेरिका में सभी उड़ानें रोकी गईं। इससे पहले जनवरी 2023 में FAA के मुख्य कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के कारण कुछ समय के लिए उड़ानें रोकी गई थीं। पूरी खबर पढ़ें… 3. ट्रम्प-पुतिन-जिनपिंग की पहली बार एकसाथ मीटिंग, 80 साल बाद 3 सुपर पावर्स की बातचीत होगी, ईरान जंग पर फैसला संभव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगले हफ्ते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक ही बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) सम्मेलन के दौरान होगी। बैठक में सबसे अहम मुद्दा परमाणु हथियारों की संख्या कम करना होगा। इसके अलावा ईरान पर भी चर्चा होगी। 80 साल बाद टॉप-3 देशों नेता एक साथ बीते 80 साल में यह पहली बार होगा जब टॉप-3 देशों नेता एक साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। इससे पहले फरवरी 1945 में अमेरिका, सोवियत संघ (रूस) और ब्रिटेन के नेता क्रीमिया के याल्टा में मिले थे। इन नेताओं ने बैठक में तय किया कि युद्ध खत्म होने के बाद यूरोप के देशों का बंटवारा और शासन कैसे होगा। पूरी खबर पढ़ें… 4. रिपोर्ट- हसीना की वापसी के लिए भारत ने 2 शर्तें रखीं, बांग्लादेश की पूर्व पीएम की देश लौटने की इच्छा BBC बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को लेकर भारत कुछ महीनों से बांग्लादेश से चर्चा कर रहा है। हसीना के लौटने के लिए भारत ने बांग्लादेश के सामने दो शर्तें रखी हैं। पहली- बांग्लादेश की सेना खुद भारत आए और हसीना को अपने साथ वापस ले जाए। दूसरी- फांसी की सजा के खिलाफ बांग्लादेश सरकार हसीना को निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा दे। हालांकि, भारत सरकार ने इन दोनों शर्तों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। पूरी खबर पढ़ें… 5. अमिताभ के ‘जलसा’ बंगले के मालिकाना हक पर विवाद, भाई अजिताभ की पत्नी ने शिकायत की अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' पर विवाद हो गया है। अमिताभ के भाई अजिताभ की पत्नी रमोला ने बंगला जया बच्चन के नाम ट्रांसफर होने पर सवाल उठाया। रमोला का दावा है कि जलसा पहले उनके नाम पर रजिस्टर्ड था। बाद में 1993 की एक गिफ्ट डीड के जरिए इसका मालिकाना हक जया बच्चन के नाम कर दिया गया। सरकारी रिकॉर्ड में बंगला रमोला के नाम रिपोर्ट के मुताबिक, कपोल हाउसिंग सोसाइटी के रिकॉर्ड में जया बच्चन को बंगले का मालिक बताया गया है, जबकि महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड में अब भी रमोला बच्चन का नाम दर्ज है। पूरी खबर पढ़ें… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… ईमेल बंद, ऑफिस में डांस शुरू माइक्रोसॉफ्ट में तकनीकी खराबी से 74 से ज्यादा देशों में ईमेल सेवाएं ठप हो गईं। काम बंद हुआ तो कर्मचारियों ने ऑफिस में ही डांस पार्टी कर ली। कोई साइकिल चलाने लगा, तो कोई गेम खेलने लगा। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… मिथुन वालों का सपना पूरा होगा, तुला वालों को बच्चों से खुशखबरी और कन्या वालों को रुका पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)