ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीत कर  ज्योति ने बढ़ाया जिले का मान

ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीत कर  ज्योति ने बढ़ाया जिले का मान

Sep 23, 2026 - 01:19
0 0
ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीत कर   ज्योति ने बढ़ाया जिले का मान

ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीत कर

 ज्योति ने बढ़ाया जिले का मान

चंद्र प्रकाश चौबे

कुशीनगर। बोदरवार निवासी प्रमोद उर्फ बिहारी कन्नौजिया की पुत्री ज्योति कन्नौजिया ने 37वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर माता-पिता, क्षेत्र और जिले का मान बढ़ाया है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में मध्य प्रदेश के खंडवा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ज्योति ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इससे पूर्व ज्योति ने प्रयागराज स्थित बलदेवी सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतना उनकी मेहनत और खेल प्रतिभा का प्रमाण है। ज्योति की प्रारंभिक शिक्षा बोदरवार में हुई। इसके बाद उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर, सूरजकुंड, गोरखपुर में प्रवेश लिया और हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। अपनी सफलता का श्रेय ज्योति ने माता-पिता के प्रोत्साहन और अपने प्रशिक्षक आदित्य के मार्गदर्शन को दिया। ज्योति के पिता प्रमोद कन्नौजिया सब्जी व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं, जबकि माता बेबी देवी गृहिणी हैं। बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए माता ने गोरखपुर में किराये का कमरा लेकर तीनों बच्चों की पढ़ाई में सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User