ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Aug 23, 2026 - 17:13
0 4
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर/हरगांव। रविवार को करीब 11:30 बजे हरगांव मुख्य चौराहे पर ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के करीमनगर सैदापुर निवासी अंकित (25) अपने साथी देवानंद (30) के साथ बाइक से लखीमपुर दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान हरगांव मुख्य चौराहे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर ट्रक के पहियों की चपेट में आ गए। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवानंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही हरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल देवानंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर ओयल, लखीमपुर खीरी रेफर कर दिया।

पुलिस ने मृतक और घायल के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से हादसे की सूचना दी। मृतक अंकित के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User