अनियंत्रित ट्रक पलटने से बाल-बाल बचा हादसा, दो घंटे जाम रहा नैमिष मछरेहटा रोड
अनियंत्रित ट्रक पलटने से बाल-बाल बचा हादसा, दो घंटे जाम रहा नैमिष मछरेहटा रोड
अनियंत्रित ट्रक पलटने से बाल-बाल बचा हादसा, दो घंटे जाम रहा नैमिष मछरेहटा रोड
अश्वनी कुमार
मछरेहटा संवाददाता
मछरेहटा, सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र के खैराबाद-नैमिष रोड पर कुंडौली गांव के पास रविवार को एक अनियंत्रित ट्रक सड़क पर पलटने से बाल-बाल बच गया। ट्रक के अनियंत्रित होने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति ट्रक की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, सड़क किनारे खड़ी एक साइकिल ट्रक की चपेट में आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जाता है कि ट्रक खैराबाद-नैमिष रोड से होकर गुजर रहा था। कुंदौली गांव के पास अचानक चालक का ट्रक पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फंस गया। ट्रक के सड़क पर फंस जाने से दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मछरेहटा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से वाहनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक के सड़क पर फंसे होने के कारण आवागमन सामान्य नहीं हो सका। इसके बाद ट्रक को हटाने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई।
ट्रक को हटाने की प्रक्रिया के दौरान करीब दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक सड़क पर जाम लगा रहा। इस दौरान राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई वाहन जाम में फंसे रहे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है। हादसे में किसी के हताहत न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)