अहमदाबाद में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ाई:राजस्थान से ट्रेनिंग ली, मध्य प्रदेश से सामान मंगवाकर पत्नी-पत्नी बना रहे थे ड्रग्स
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सरखेज पुलिस ने रविवार को अहमदाबाद के सरखेज इलाके में एमडी ड्रग्स बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। फैक्ट्री एक बिल्डिंग के तहखाने में बनाई गई थी। पुलिस ने मौके से करोड़ों रुपए का ड्रग्स बनाने का कच्चा माल जब्त किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी एमएम पठान और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी आरोपी मुदस्सर ने राजस्थान से ड्रग्स बनाने की ट्रेनिंग ली थी। वहीं, नशीले पदार्थ बनाने का कच्चा माल मध्य प्रदेश के रतलाम से ला रहा था। पहली डिलीवरी से पहले ही फैक्ट्री पकड़ाई दंपति पिछले एक महीने से तहखाने में ड्रग्स तैयार कर रहा था। आरोपी मुद्दसर पठान खुद ड्रग्स का आदी है। इसी के चलते तीन साल पहले वह ड्रग्स बेचने लगा था और कुछ समय पहले से ड्रग्स बनाने लगा। हालांकि, पहली डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने उसकी फैक्ट्री को जब्त कर लिया। अहमदाबाद जोन-7 के डीसीपी शिवम वर्मा ने बताया कि खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद एनसीबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया था। सरखेज इलाके की बिल्डिंग में छापेमारी की गई। इस दौरान तहखाने से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बनाना का कच्चा माल जब्त किया गया। मौके से 20 तरह के केमिकल भी जब्त किए गए हैं। जांच में पता चला कि मुदस्सर पिछले एक साल से नशा बनाने का काम कर रहा था। आरोपी मुद्दसर के खिलाफ सरखेज पुलिस स्टेशन में पहले से ही मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)