सीतापुर पुलिस का वांछितों पर शिकंजा, पांच वांछित/वारंटी गिरफ्तार
सीतापुर पुलिस का वांछितों पर शिकंजा, पांच वांछित/वारंटी गिरफ्तार
सीतापुर पुलिस का वांछितों पर शिकंजा, पांच वांछित/वारंटी गिरफ्तार
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतापुर पुलिस ने शनिवार को पांच वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में विभिन्न थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सदरपुर पुलिस ने वांछित को दबोचा
थाना सदरपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 220/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त यमन उर्फ मीजान खान पुत्र कय्यूम निवासी उलैहिया मजरा पहाड़पुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ धारा 64(1) बीएनएस एवं 5(जे)(2)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
तालगांव पुलिस ने वारंटी पकड़ा
थाना तालगांव पुलिस ने वाद संख्या 148/14 में वारंटी अभियुक्त रामू पुत्र छेद्दू पासी निवासी कस्बा व थाना तालगांव को गिरफ्तार किया।
मछरेहटा से दो वारंटी गिरफ्तार
थाना मछरेहटा पुलिस ने वाद संख्या 2500392/13 में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें मायाराम पुत्र ललऊ और प्रेमसागर पुत्र ललऊ, निवासीगण सेमरा मजरा फतेहनगर, थाना मछरेहटा शामिल हैं।
इमलिया सुल्तानपुर पुलिस की कार्रवाई
थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने वाद संख्या 299/22 में वारंटी अभियुक्त सुनील राठौर पुत्र महेश प्रसाद निवासी ग्राम कबीरपुर, हालपता बीबीपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)