स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम का 15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने शनिवार को विकासखंड बिसवां के ग्राम पंचायत महमूदपुर स्थित पंचायत भवन में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली।
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने शनिवार को विकासखंड बिसवां के ग्राम पंचायत महमूदपुर स्थित पंचायत भवन में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने एएनएम से ग्राम की जनसंख्या, टीकाकरण की स्थिति और लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वैक्सीनेशन किट और आइस बॉक्स का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर मशीन खराब मिलने तथा संबंधित अभिलेख एवं रजिस्टर अद्यतन न पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को एएनएम का 15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीएम ने आशा कार्यकत्री से भी बातचीत कर उनके कार्यों की जानकारी ली। कार्यों के निर्वहन में अपेक्षित रुचि और सक्रियता नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को आशा कार्यकत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वीएचएसएनडी दिवस पर सभी स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित की जाएं। टीकाकरण, अभिलेखों के रखरखाव और लाभार्थियों को मिलने वाली स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखरंजन समद्दर भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)