बंदरों के आतंक ने छीन लिया दिव्यांग मां का आखिरी सहारा, धक्का लगने से 10 साल के लडके की हुई दर्दनाक मौत
बंदरों के आतंक ने छीन लिया दिव्यांग मां का आखिरी सहारा, धक्का लगने से 10 साल के लडके की हुई दर्दनाक मौत
बंदरों के आतंक ने छीन लिया दिव्यांग मां का आखिरी सहारा, धक्का लगने से 10 साल के लडके की हुई दर्दनाक मौत
दीपेन्द्र भदौरिया
जनपद सीतापुर थाना कमलापुर के अंतर्गत ग्राम बरई जलालपुर में बंदरों का आतंक अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। बंदरों के बढ़ते उत्पात के बीच कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरई जलालपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां बंदरों के धक्का देने से नेतराम पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरई जलालपुर निवासी नेतराम अपने परिवार का सहारा थे। उनकी मां दिव्यांग हैं और चलने-फिरने में भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नेतराम ही अपनी मां की देखभाल करते थे और उनके जीवन का एकमात्र सहारा थे। दुर्भाग्य की बात यह है कि नेतराम के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। ऐसे में मां के जीवन की पूरी उम्मीद और जिम्मेदारी नेतराम पर ही टिकी हुई थी।
बताया जा रहा है कि गांव में बंदरों का आतंक काफी समय से बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड आए दिन घरों की छतों, गलियों और रास्तों पर उत्पात मचाते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के आतंक के चलते लोगों को हमेशा किसी अनहोनी का डर बना रहता है। इसी बीच बंदरों के धक्का देने से नेतराम की जान चली गई।
नेतराम की मौत से उनकी दिव्यांग मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस बेटे के सहारे वह अपनी जिंदगी गुजार रही थीं, आज उसी बेटे के दुनिया से चले जाने के बाद उनके सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मां का करुण विलाप देखकर गांव के लोगों की आंखें भी नम हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार
इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव में बढ़ते बंदरों के आतंक पर तत्काल रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह की दुखद घटना का सामना न करना पड़े। साथ ही ग्रामीणों ने दिवंगत नेतराम की दिव्यांग मां को आर्थिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की भी मांग की है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बंदरों के बढ़ते आतंक पर जिम्मेदार विभाग कब ध्यान देंगे, ताकि किसी और मां का सहारा इस तरह न छिने।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)