सुप्रीम कोर्ट बोला- पत्नी को बेवकूफ-बेकार कहना क्रूरता नहीं:पति के खिलाफ FIR रद्द; महिला ने कनाडा में 22वीं मंजिल से कूदकर जान दी थी

Nov 03, 2026 - 11:56
0 0
सुप्रीम कोर्ट बोला- पत्नी को बेवकूफ-बेकार कहना क्रूरता नहीं:पति के खिलाफ FIR रद्द; महिला ने कनाडा में 22वीं मंजिल से कूदकर जान दी थी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पत्नी को बेवकूफ और बेकार कहना अपने-आप में क्रूरता का अपराध नहीं है। कोर्ट ने कनाडा में सुसाइड करने वाली महिला के पति के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोपों में दर्ज FIR रद्द कर दी। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने कहा कि पति का गुस्सैल स्वभाव या पत्नी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल अपने-आप में आपराधिक धमकी या गंभीर चोट का मामला नहीं बनता। दहेज की मांग, प्रताड़ना और महिला के सुसाइड के बीच कोई ठोस संबंध साबित नहीं कर सका। महिला ने तीन साल पहले कनाडा में 22वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद पिता ने पति पर उनकी बेटी को गालियां देने, उसे बेवकूफ और बेकार कहने का आरोप लगाया था। खबर अपडेट की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User