बंगाल विधानसभा के वॉशरूम में कैंटीन कर्मचारी का शव मिला:15 साल से नौकरी कर रहे थे, शरीर पर चोट के निशान नहीं; डॉग स्क्वॉड टीम पहुंची

Nov 02, 2026 - 13:41
0 0
बंगाल विधानसभा के वॉशरूम में कैंटीन कर्मचारी का शव मिला:15 साल से नौकरी कर रहे थे, शरीर पर चोट के निशान नहीं; डॉग स्क्वॉड टीम पहुंची
पश्चिम बंगाल विधानसभा की कैंटीन के वॉशरूम में सोमवार सुबह 46 साल के कर्मचारी उमेश चंद्र दास का शव मिला। वे पिछले 15 साल से कैंटीन में काम कर रहे थे। सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच ड्यूटी पर पहुंचे एक कर्मचारी ने उमेश को वॉशरूम में गिरे हुए देखा। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, उमेश के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिवार ने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। खिड़की से देखा तो फर्श पर पड़े थे उमेश कोलकाता पुलिस के एडिशनल सीपी (क्राइम) कुणाल अग्रवाल ने बताया कि उमेश विधानसभा परिसर में ही रहते थे। आज सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारी ने उमेश को उनके कमरे में तलाश किया। लेकिन वह कमरे में नहीं मिले। इसके बाद कर्मचारी ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो उमेश फर्श पर पड़े थे। कर्मचारियों ने बाहर से दरवाजे की कुंडी तोड़ी और उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। होमिसाइड टीम और डॉग स्क्वॉड ने की जांच घटना की सूचना मिलने पर कोलकाता पुलिस के अधिकारी, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की होमिसाइड टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर संघर्ष के कोई संकेत नहीं मिले हैं। मौत का कारण पता लगाने के लिए पुलिस इनक्वेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमॉर्टम कराएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… बंगाल CM बोले- कॉकरोचों को पनपने न दें:‘दिमागी नक्सल’ और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग' से दूर रहें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि‘दिमागी नक्सल’, ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ और कॉकरोचों को पनपने न दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हों। शुभेंदु ने यह बातें तमलुक में भाजपा के पार्टी कार्यालय के भूमि पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User