बंगाल विधानसभा के वॉशरूम में कैंटीन कर्मचारी का शव मिला:15 साल से कर रहे थे नौकरी, शरीर पर चोट के निशान नहीं; डॉग स्क्वॉड टीम पहुंची

Nov 02, 2026 - 13:25
0 0
बंगाल विधानसभा के वॉशरूम में कैंटीन कर्मचारी का शव मिला:15 साल से कर रहे थे नौकरी, शरीर पर चोट के निशान नहीं; डॉग स्क्वॉड टीम पहुंची
पश्चिम बंगाल विधानसभा की कैंटीन में काम करने वाले 46 वर्षीय उमेश चंद्र दास का शव सोमवार सुबह वॉशरूम में मिला। वे पिछले करीब 15 साल से विधानसभा की कैंटीन में काम कर रहे थे और परिसर में ही रहते थे। उन्हें कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोलकाता पुलिस के एडिशनल सीपी (क्राइम) कुणाल अग्रवाल के मुताबिक, सुबह 9 से 10 बजे के बीच ड्यूटी पर पहुंचे कैंटीन के एक कर्मचारी ने उमेश को उनके कमरे में नहीं पाया। इसके बाद उसने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर उमेश फर्श पर पड़े दिखाई दिए। बाहर से तोड़ा गया वॉशरूम का दरवाजा कुणाल अग्रवाल ने बताया कि अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने बाहर से दरवाजे की कुंडी तोड़ी। इसके बाद उमेश का शव बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं और न ही संघर्ष के संकेत दिखाई दिए हैं। परिवार की ओर से अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद कोलकाता पुलिस की टीम डॉग स्क्वॉड के साथ विधानसभा परिसर पहुंची। डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की होमिसाइड विंग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौत की वजह का पता लगाने के लिए इनक्वेस्ट और पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User