पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी पर हमला:हाथ काटा, गोली मारी; वीडियो में कई बार कुल्हाड़ी चलाते दिखे, 6 हमलावर स्कूटर से फरार

Nov 25, 2026 - 15:04
0 0
पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी पर हमला:हाथ काटा, गोली मारी; वीडियो में कई बार कुल्हाड़ी चलाते दिखे, 6 हमलावर स्कूटर से फरार
पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे हत्या के आरोपी पर 6 लोगों ने जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से हमला किया। इससे उसके हाथ कट गए। आरोपियों ने फिर गोली चलाई। पीड़ित की पहचान मंदार मारुति किवले के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दो लोग मंदार पर बार-बार कुल्हाड़ी से हमला करते दिख रहे हैं। वारदात के बाद सभी आरोपी स्कूटर से फरार हो गए। इसके बाद खून से लथपथ मंदार उठकर लड़खड़ाते हुए सड़क पार करता है। फिर फुटपाथ पर गिर जाता है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में मंदार का एक हाथ कटा हुआ था। आसपास कई लोग खड़े थे। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने पहले मंदार का पीछा किया और फिर उस पर हमला किया। पुलिस को मौके से दो पिस्टल और एक मैगजीन मिली हैं। चार दिन पहले ही जेल से छूटा था मंदार मंदार किवले अप्रैल 2025 में पुणे के संतोशनगर-कात्रज इलाके में शुभम सुभाष चव्हाण की हत्या के मामले में आरोपी था। पुलिस के मुताबिक, यह हत्या जमीन और पैसों के विवाद में हुई थी। इस मामले में मंदार को जेल भेजा गया था। वह चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस को आशंका है कि मंदार पर हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। हमलावरों की पहचान और वारदात की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। DCP बोले- 4 से 5 हमलावरों की पहचान हुई पुणे के DCP (क्राइम) गौहर हसन ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे फायरिंग और धारदार हथियार से हमले की सूचना मिली थी। इसके बाद कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मी घायल को ससून अस्पताल ले गए। उसका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। क्राइम ब्रांच और संबंधित पुलिस थाने की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। हमले में करीब 4 से 5 लोग शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User