कोलकाता पुलिस बोली- कपड़े-मेकअप बचाने के चक्कर में भगदड़ मची:महिलाएं बारिश से बचने के लिए गेट पर जमा हुईं; दुर्गा पंडाल में 19 की मौत

Oct 29, 2026 - 11:29
0 0
कोलकाता पुलिस बोली- कपड़े-मेकअप बचाने के चक्कर में भगदड़ मची:महिलाएं बारिश से बचने के लिए गेट पर जमा हुईं; दुर्गा पंडाल में 19 की मौत
कोलकाता पुलिस ने कहा है कि चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के दौरान कपड़े और मेकअप बचाने के लिए महिलाएं बाहर निकलने वाले गेट पर जमा हो गई थीं। भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की हुई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे, जिससे भगदड़ मची। यह घटना 17 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे हुई थी। भगदड़ में 19 लोगों की मौत हुई। पुलिस अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें दो पर पंडाल का एक हिस्सा गिरने की घोषणा कर अफरा-तफरी फैलाने का आरोप है। गेट से करीब 11 फीट दूर गिरा पहला व्यक्ति पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, गेट से करीब 11 फीट दूर पहला व्यक्ति गिरा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पंडाल में महिला वॉलंटियर और पुलिसकर्मी पर्याप्त संख्या में तैनात थे या नहीं। पंडाल बनाने वाले आर्टिस्ट से भी पूछताछ पुलिस ने बताया कि पंडाल का एक हिस्सा गिरने की घोषणा कर अफरा-तफरी फैलाने के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों की आवाज के सैंपल लेने के लिए अदालत से अनुमति मांगी जा सकती है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पंडाल के आर्टिस्ट से भी पूछताछ की है। सुरक्षा एजेंसी के रेडियो की जांच पुलिस यह भी जांच कर रही है कि भीड़ बढ़ने की जानकारी प्रशासन तक पहुंचने में देरी तो नहीं हुई। पंडाल के आयोजकों ने सुरक्षा के लिए एक निजी एजेंसी रखी थी। उसके कर्मचारियों के पास ‘मैनपैक’ नाम के पोर्टेबल रेडियो थे। जांच में पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय एजेंसी के कर्मचारी कहां थे, उन्हें भीड़ बढ़ने की जानकारी मिली थी या नहीं और सूचना मिलने पर उन्होंने क्या किया। मैनपैक रेडियो एक ऐसा उपकरण है, जिसे बैग की तरह पीठ पर टांगकर ले जाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं में होता है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… कोलकाता भगदड़- अफवाह फैलाने वाले की तलाश जारी:पुलिस बोली- पंडाल गिरने के दावे का कोई सबूत नहीं मिला कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ मामले में पुलिस को अभी भी उस व्यक्ति की तलाश है जिसने पंडाल गिरने की अफवाह फैलाई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, कि यह घोषणा किसने और क्यों की, ये ऐसे अहम सवाल हैं जिनका जवाब मिलना जरूरी है। इसी घोषणा के बाद वहां मौजूद लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User