असम में ट्रिपल मर्डर के आरोपियों एनकाउंटर:दोनों के पैर में गोली लगी, 2 पुलिसकर्मी भी घायल
असम के डिब्रूगढ़ में डुलियाजान ट्रिपल मर्डर केस के दो संदिग्धों पर पुलिस ने फायरिंग की। दोनों के पैरों में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11 बजे बालिजन टी एस्टेट में एनकाउंटर हुआ। पुलिस टीम दोनों आरोपियों को हत्या में इस्तेमाल मुख्य हथियार बरामद करने ले गई थी। तलाशी के दौरान राजू और अमीर ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया। दोनों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)