सुखबीर सिंह बादल प्रधानमंत्री मोदी से मिल, गठबंधन की अटकलें तेज
सुखबीर सिंह बादल प्रधानमंत्री मोदी से मिल, गठबंधन की अटकलें तेज
सुखबीर सिंह बादल प्रधानमंत्री मोदी से मिल, गठबंधन की अटकलें तेज
नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिअद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फिर से साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। शिअद ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर छह वर्ष पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ दिया था। इस बैठक से परिचित सूत्रों के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल ने संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
हालांकि, बैठक में क्या चर्चा हुई, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी लेकिन इस मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि शिअद एक बार फिर भाजपा के साथ गठबंधन कर सकता है। शिअद, राजग के सबसे पुराने सहयोगी दलों में से एक था और उसने दो दशक से अधिक समय तक इस गठबंधन का हिस्सा रहने के बाद 2020 में तीन कृषि कानूनों के विरोध में गठबंधन छोड़ दिया था। बाद में मोदी सरकार ने इन तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया था। सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और लोकसभा सांसद हरसिमरत कौर बादल भी केंद्र में मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)