डीएम-एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं, संयुक्त टीम बनाकर मौके पर निस्तारण के निर्देश
डीएम-एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं, संयुक्त टीम बनाकर मौके पर निस्तारण के निर्देश
डीएम-एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं, संयुक्त टीम बनाकर मौके पर निस्तारण के निर्देश
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने थाना थानगांव में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण कराने को कहा। उन्होंने आपसी विवादों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई तथा संवेदनशील प्रकरणों में नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने महिला संबंधी अपराधों, भूमि विवादों एवं अवैध कब्जे से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही थाना समाधान दिवस के रजिस्टर में शिकायतों के निस्तारण का पूरा विवरण दर्ज करने और सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिसवां राहुल सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)