ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी नौ महीने से बिस्तर पर; चार साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी नौ महीने से बिस्तर पर; चार साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी नौ महीने से बिस्तर पर; चार साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
दीपेन्द्र भदौरिया
सीतापुर/रामपुर मथुरा। थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र की बाँसुरा चौकी अंतर्गत कस्बे में रविवार सुबह करीब छह बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी करीब नौ महीने से गंभीर हालत में बिस्तर पर हैं, जबकि चार वर्षीय मासूम बेटे को अभी यह भी पूरी तरह एहसास नहीं है कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
जानकारी के अनुसार बाँसुरा निवासी सतीश कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद रविवार सुबह घर से शौच के लिए निकला था। वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान गुड़ेचा की ओर से रामपुर मथुरा जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसा बाँसुरा पुलिस चौकी के पास हुआ। टक्कर में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल सतीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सतीश मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में माता-पिता, दो छोटे भाई अरविंद और गोविंद, पत्नी रेशमा देवी तथा करीब चार वर्षीय बेटा ऋषभ हैं। परिजनों के मुताबिक रेशमा देवी करीब नौ महीने से बिस्तर पर हैं। वह ठीक से बोलने और चलने-फिरने की स्थिति में नहीं हैं तथा उन्हें उठने-बैठने और सोने के लिए भी दूसरों की मदद की जरूरत पड़ती है।
बताया गया कि पत्नी के इलाज में सतीश अब तक करीब छह लाख रुपये खर्च कर चुका था। इसके बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। सतीश मजदूरी करने के साथ पत्नी के इलाज और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठा रहा था। अब उसकी अचानक मौत के बाद बीमार पत्नी की देखभाल, इलाज और मासूम बेटे की परवरिश का संकट परिवार के सामने खड़ा हो गया है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से हादसे की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मृतक को न्याय दिलाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)