गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त सूरज गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त सूरज गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त सूरज गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर दिनेश प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त सूरज पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम लोधपुरवा (अनोगी), थाना संदना, सीतापुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर थाने में मु0अ0सं0 0239/2026 के तहत धारा 2(b)(i)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार आपराधिक इतिहास
सूरज के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में वर्ष 2025 और 2026 में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 68/25, धारा 331(4)/305(a)/317(2) BNS; मु0अ0सं0 69/25, धारा 305(a)/317(2)/331(4) BNS; मु0अ0सं0 73/25, धारा 305(e)/317(2)/331(4) BNS; मु0अ0सं0 245/26, धारा 64(1)/351(3) BNS व 5j(ii)/6/3/4 पॉक्सो एक्ट तथा मु0अ0सं0 61/26, धारा 115(2)/351(2)/352 BNS शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव, रिजर्व आरक्षी सुमित कुमार गंगवार तथा रिजर्व महिला आरक्षी नेहा वर्मा शामिल रहीं।
सीतापुर पुलिस ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)