सातवें दिन टूटा कल्पना इनामदार का उपवास, प्रशासन ने दिया 15 दिन का लिखित आश्वासन

सातवें दिन टूटा कल्पना इनामदार का उपवास, प्रशासन ने दिया 15 दिन का लिखित आश्वासन

Nov 22, 2026 - 17:40
0 0
सातवें दिन टूटा कल्पना इनामदार का उपवास, प्रशासन ने दिया 15 दिन का लिखित आश्वासन
सातवें दिन टूटा कल्पना इनामदार का उपवास, प्रशासन ने दिया 15 दिन का लिखित आश्वासन

सातवें दिन टूटा कल्पना इनामदार का उपवास, प्रशासन ने दिया 15 दिन का लिखित आश्वासन

प्रोविजनल वोटिंग के अधिकार समेत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर, नैमिषारण्य। मतदाता सूची से काटे गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा शामिल करने और प्रोविजनल वोटिंग का अधिकार देने की मांग को लेकर नैमिषारण्य में चल रहा कल्पना इनामदार का उपवास सत्याग्रह सातवें दिन प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। प्रशासन ने मांगों पर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सत्याग्रहियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

रविवार को मिश्रिख के एसडीएम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सत्याग्रह स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने सत्याग्रही कल्पना इनामदार और राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित से वार्ता की। लंबी बातचीत के बाद प्रशासन की ओर से 15 दिनों के भीतर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया गया।

मुख्य सचिव और प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

सत्याग्रहियों ने जिलाधिकारी सीतापुर के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें मतदाता सूची से छूटे और काटे गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा शामिल करने तथा प्रोविजनल वोटिंग का अधिकार देने की मांग उठाई गई। सत्याग्रहियों ने कहा कि 15 दिनों में ठोस निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

एसडीएम और बच्ची ने जूस पिलाकर समाप्त कराया उपवास

प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद मिश्रिख एसडीएम और एक बच्ची ने कल्पना इनामदार को जूस पिलाकर उनका उपवास समाप्त कराया। कल्पना इनामदार ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि मताधिकार से जुड़े व्यापक जनहित के मुद्दे की है। प्रशासन के आश्वासन का सम्मान करते हुए उपवास समाप्त किया गया है, लेकिन 15 दिनों में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन दोबारा शुरू होगा।

शेखर दीक्षित ने भी दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा कि लिखित आश्वासन के बाद सत्याग्रह समाप्त किया गया है। 15 दिनों की समय-सीमा महत्वपूर्ण है। यदि इस अवधि में प्रोविजनल वोटिंग सहित प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

सत्याग्रह को मिला विभिन्न संगठनों का समर्थन

सत्याग्रह के सातवें दिन भी स्थल पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पहुंचे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान अन्ना हजारे के निजी सचिव दत्ता आवारी, डॉ. बृजबिहारी, अरुण कुमार बाबा, भारतेन्दु मिश्रा, मोहित मिश्रा, अंबरीश और अंकित परिहार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User