राहुल बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की:मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था, सरकार ने उन्हें ही चुना

Sep 25, 2026 - 16:04
0 0
राहुल बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की:मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था, सरकार ने उन्हें ही चुना
राहुल गांधी चुनाव आयोग, SIR और वोटर लिस्ट से जुड़े विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की है। मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने उन्हें ही चुना। उन्होंने कहा कि CEC विवाद के बाद आया कि सत्ता विरोधी लहर यानी एंटी इनकंबेंसी कैसे काम नहीं करती। भारत में हर सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी होती है, इंदिरा गांधी बांग्लादेश युद्ध जीतने के बाद भी हारीं, फिर भाजपा के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ। उन्होंने कहा, लोकसभा, विधानसभा चुनाव में हेराफेरी हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी चुनावों में धांधली की। वोट चोरी से लोकतंत्र कमजोर हुआ है। राहुल ने 2025 में तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस की थीं। तब उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने आयोग को सरकार की ‘B टीम’ भी कहा था। भाजपा के साथ वोट चोरी करने का आरोप लगाया था। अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User