पुणे में बस-स्टॉप पर ट्रक ने छात्रों को रौंदा, VIDEO:3 की मौत; 6 घायल, टक्कर के बाद बैलेंस बिगड़ा, फिर भी ड्राइवर ट्रक लेकर भागा

Nov 25, 2026 - 19:50
0 0
पुणे में बस-स्टॉप पर ट्रक ने छात्रों को रौंदा, VIDEO:3 की मौत; 6 घायल, टक्कर के बाद बैलेंस बिगड़ा, फिर भी ड्राइवर ट्रक लेकर भागा
महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़ें छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज में एक सफेद ट्रक तेज रफ्तार से दूसरे वाहनों को ओवरटेक करते हुए दिखाई देता है। इसी दौरान ट्रक सड़क किनारे मुड़ता है और बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को टक्कर मार देता है। टक्कर के बाद ट्रक कुछ पल के लिए ट्रक का बैलेंस बिगड़ता है, लेकिन ड्राइवर ट्रक को नहीं रोकता। ट्रक के साथ चल रहा एक ऑटो रिक्शा भी अनियंत्रित हो जाता है और सामने से आ रही कार से टकराने से बाल-बाल बचता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User