मोदी बोले-नशे के खिलाफ काम सिर्फ दिखावा न हो:नशामुक्त भारत के लिए सबको मिलकर काम करना होगा, आध्यात्मिक संगठनों की भागीदारी भी जरूरी

Nov 19, 2026 - 21:54
0 0
मोदी बोले-नशे के खिलाफ काम सिर्फ दिखावा न हो:नशामुक्त भारत के लिए सबको मिलकर काम करना होगा, आध्यात्मिक संगठनों की भागीदारी भी जरूरी
पीएम मोदी ने गुरुवार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के प्रयास सिर्फ औपचारिकता तक सीमित नहीं रहने चाहिए। नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे देश को मिलकर काम करना होगा। मोदी ने कहा कि इस अभियान में समाज, आध्यात्मिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी मंत्रालयों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बच्चों में दिव्यांगता की समय पर पहचान करने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को दूर करने के लिए भी लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। नशे के खिलाफ स्कूलों में जागरूकता बढ़ाएं प्रधानमंत्री ने स्कूलों में निबंध लेखन, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने नशे की लत छोड़ चुके लोगों के अनुभव साझा करने की जरूरत भी बताई। मोदी ने कहा कि समाज को इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल करना होगा, तभी लोगों की आदतों में स्थायी बदलाव आएगा। दिव्यांगता की समय पर पहचान जरूरी मोदी ने कहा कि कई बार माता-पिता जागरूकता की कमी, झिझक और सामाजिक भेदभाव के डर से बच्चों में विकास संबंधी दिव्यांगता को समय पर पहचान नहीं पाते। इस वजह से बच्चों को जरूरी मदद मिलने में देरी होती है। उन्होंने समुदाय की भागीदारी से जागरूकता बढ़ाने और तकनीक के जरिए आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने के नए तरीके अपनाने का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री ने राज्यों से स्टार्टअप प्रतियोगिताएं कराने को भी कहा, ताकि युवा कम कीमत वाले सहायक उपकरण बना सकें। इनसे दिव्यांगजनों को चलने-फिरने, खेलकूद और रोजमर्रा के कामों में मदद मिल सके। केंद्र और राज्य मिलकर करें काम प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें एक साझा लक्ष्य के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने राज्यों को एक-दूसरे के अनुभवों और नए तरीकों से सीखने की बात कही। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में बनी सहमति को आगे बढ़ाकर समावेशी और सशक्त विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में योगदान देना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User