DGCA ने स्पाइसजेट को शो-कॉज नोटिस दिया:फ्लाइट कैंसिलेशन, पेमेंट देरी और नियमों के उल्लंघन पर 7 दिन में जवाब मांगा
DGCA ने स्पाइसजेट को लगातार बढ़ रहे फ्लाइट कैंसिलेशन, ऑपरेशनल दिक्कतों और नियमों के उल्लंघन पर शो-कॉज नोटिस दिया है। एयरलाइन को 17 नवंबर के नोटिस का जवाब सात दिन में देना होगा। नोटिस में DGCA ने स्पाइसजेट के लगातार खराब होते ऑपरेशनल प्रदर्शन पर जवाब मांगा है। इसमें ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) में गिरावट, बढ़ती फ्लाइट देरी और कैंसिलेशन का जिक्र है। रेगुलेटर ने तय शेड्यूल का पालन नहीं करने, यात्रियों को हो रही परेशानी और पर्याप्त यात्री सुविधाएं नहीं देने पर भी स्पष्टीकरण मांगा है। पेमेंट में देरी के कारण सर्विस प्रोवाइडर्स से जुड़ी दिक्कतों का भी मामला उठाया गया है। खबर अपडेट की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)