दाऊद इब्राहीम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर:BMC बोली- दीवारें-छत गिरने का खतरा था, यह मकान मस्जिद का हिस्सा

Nov 19, 2026 - 10:34
0 0
दाऊद इब्राहीम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर:BMC बोली- दीवारें-छत गिरने का खतरा था, यह मकान मस्जिद का हिस्सा
मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहीम के पुराने पुश्तैनी घर को BMC ने बुलडोजर से गिरा गया था। BMC ने बताया कि पाकमोडिया स्ट्रीट स्थित मुसफिखाना बिल्डिंग जर्जर हो चुकी थी। इमारत को BMC ने C-1 श्रेणी में रखा था। दीवारों और छत के गिरने का खतरा होने के कारण इसे गिराया जा रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।कार्रवाई गुरुवार सुबह से शुरू की गई। इस बिल्डिंग में मस्जिद भी है यह इमारत दाऊद इब्राहीम का पुस्तैनी घर है। मकान मस्जिद का हिस्सा है। BMC ने साफ किया कि यह इमारत का जर्जर हिस्सा गिराया जा रहा है। पूरी मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा। BMC का बुलडोजर एक्शन फोटोज में… दाऊद 1993 से वांटेड, देश छोड़कर भागा दाऊद इब्राहिम और उसका गिरोह 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़े मामले में भारत में वांटेड हैं। धमाकों के बाद से वह देश छोड़कर भाग गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार दाऊद पाकिस्तान में हैं। टेरर फंडिंग में भी दाऊद के लोग सबसे आगे NIA सूत्रों के मुताबिक दाऊद इब्राहिम कट्टर इस्लामिक विचारधारा फैलाने वालों की फंडिंग कर रहा है। उसने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को बड़ा डोनेशन दिया था। इसकी पुष्टि नाइक के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर आमिर गजदर ने भी की थी। आमिर ने बताया था कि दाऊद ने एक मीडिएटर सुल्तान अहमद के जरिए यह डोनेशन दिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को शक है कि गजदर ने नाइक के NGO के लिए 200 करोड़ से ज्यादा डोनेशन जमा किया है। भारत में दाऊद का भाई इकबाल देख रहा काम जांच एजेंसियों के मुताबिक, दाऊद का भाई इकबाल कासकर भारत में उसका सारा काम देख रहा है। वो दाऊद के राइट हैंड छोटा शकील के संपर्क में था। इकबाल ठाणे के बिल्डर सुरेश देवीचंद मेहता की शिकायत के बाद जेल में है और उसके साथ उसके दो गुर्गों मुमताज शेख और इसरार अली को भी पहले ठाणे पुलिस और फिर ED ने अरेस्ट किया है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा:दुनिया की आबादी में तेजी से बढ़ेंगे मुस्लिम, हिंदुओं की हिस्सेदारी घटेगी वैश्विक स्तर पर धार्मिक आबादी में हो रहे बदलावों को लेकर अमेरिका की प्यू रिसर्च सेंटर की नई रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, दुनिया की आबादी 2050 तक 9.30 अरब पहुंच सकती है, जो 2010 में करीब 6.90 अरब थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2010 के मुकाबले 2050 तक मुस्लिम आबादी करीब 73% बढ़ सकती है। यानी मुसलमानों की आबादी 1.6 अरब से बढ़कर लगभग 2.76 अरब हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User