डीएम के औचक निरीक्षण के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार, बच्चों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
पंखे, वाटर कूलर, ग्राउंड की सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त; भोजन की गुणवत्ता में भी सुधार
डीएम के औचक निरीक्षण के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार, बच्चों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
पंखे, वाटर कूलर, ग्राउंड की सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त; भोजन की गुणवत्ता में भी सुधार
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। जिलाधिकारी द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, विकासखंड ऐलिया के ग्राम हरदौररपुर में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बच्चों द्वारा बताई गई समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय में विद्युत पंखे, वाटर कूलर, ग्राउंड की साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में भी अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों का निस्तारण किए जाने के बाद विद्यालय में बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। शेष आवश्यक कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुविधाओं और बेहतर शिक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई को इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)