खैराबाद में अल्लामा फ़ज़ले हक़ खैराबादी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का अभिषेक गुप्ता ने किया भव्य शुभारंभ

खैराबाद में अल्लामा फ़ज़ले हक़ खैराबादी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का अभिषेक गुप्ता ने किया भव्य शुभारंभ

Aug 26, 2026 - 16:17
0 2

गुरप्रीत सिंह 

खैराबाद, सीतापुर। मियां सरांय में आयोजित “अल्लामा फ़ज़ले हक़ खैराबादी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट” का नगरपालिका परिषद खैराबाद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और क्रिकेट कमेटी को शानदार आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता ने कहा कि खैराबाद में कार्य करने का अवसर मिलने के बाद से नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर में स्टेडियम निर्माण का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस दिशा में नगरवासियों को अच्छी खबर मिलेगी।

उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, ऊर्जा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है।

टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर सभासद आलोक बाजपेई, यूसुफ, राकेश चंद्र गुप्ता “अप्पू ”, बलराम कृष्ण पांडेय , इकबाल, रफीक आदि सहित हजारों की संख्या में खेलप्रेमी दर्शक मौजूद रहे। खिलाड़ियों और दर्शकों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User