मिश्रिख में 160 हेक्टेयर भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की तैयारी
मिश्रिख में 160 हेक्टेयर भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की तैयारी
मिश्रिख में 160 हेक्टेयर भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की तैयारी
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर। जनपद सीतापुर की तहसील मिश्रिख के ग्राम पतौजा, इस्माइलिया एवं आसपास के ग्रामों में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यवाही शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने लगभग 160 हेक्टेयर यानी 395.36 एकड़ भूमि के अधिग्रहण/क्रय के संबंध में सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है।
प्रस्ताव के अनुसार ग्राम पतौजा एवं इस्माइलिया की करीब 100 हेक्टेयर तथा संबंधित अन्य ग्रामों की लगभग 60 हेक्टेयर भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्तावित किया गया है। यूपीसीडा की 51वीं बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर विचार के दौरान निर्देश दिए गए कि सबसे पहले ग्राम समाज की भूमि के पुनर्ग्रहण की कार्यवाही नियमानुसार पूरी की जाए। इसके बाद शेष भूमि के अधिग्रहण/क्रय की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा शासनादेशों, भू-अभिलेखों और निर्धारित एसओपी के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ निवेश के नए अवसर विकसित होने और रोजगार सृजन को गति मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)