मछरेहटा ब्लॉक परिसर से निकली तिरंगा रैली,
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय भार्गव व क्षेत्रीय लोगों ने लिया हिस्सा I
मछरेहटा ब्लॉक परिसर से निकली तिरंगा रैली,
अश्वनी कुमार
मछरेहटा संवाददाता
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय भार्गव व क्षेत्रीय लोगों ने लिया हिस्सा I
मछरेहटा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को मछरेहटा ब्लॉक ब्लॉक प्रमुख विजय भार्गव के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में थाना स्टाफ के साथ क्षेत्रीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा रैली थाना परिसर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से स्थानीय लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ भ्रमण किया। रैली के दौरान पूरे कस्बे में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।
रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करना रहा। रैली में शामिल पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व का संदेश देते हुए लोगों को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवस ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय भार्गव द्वारा शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)