पंजाब में BJP अध्यक्ष के बयान पर बवाल:नवीन ने कहा- फौजी संकल्प करें AAP सरकार उखाड़ फेंकेंगे; रिटायर्ड कर्नल बोले- ये डर्टी पॉलिटिक्स

Nov 19, 2026 - 14:00
0 0
पंजाब में BJP अध्यक्ष के बयान पर बवाल:नवीन ने कहा- फौजी संकल्प करें AAP सरकार उखाड़ फेंकेंगे; रिटायर्ड कर्नल बोले- ये डर्टी पॉलिटिक्स
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंजाब दौरे के दौरान 18 नवंबर को जालंधर रैली में दिए बयान पर विवाद हो गया है। नवीन ने कहा था कि अगर पंजाब के फौजी संकल्प ले लें तो आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल होंगे। उनके इस बयान पर आम आदमी पार्टी (AAP) भड़क गई है। AAP प्रवक्ता ने कहा कि फौज और फौजियों को पॉलिटिक्स में नहीं घसीटना चाहिए। सेना का अपना सम्मान है और देश के लोगों के दिलों में जवानों के लिए अलग जगह है। वहीं, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने भी इसे गलत करार देते हुए कहा कि ये डर्टी पॉलिटिक्स है, कोई भी पार्टी हो, इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए। सबसे पहले जानिए, BJP अध्यक्ष ने क्या कहा था नितिन नवीन समरसता संकल्प यात्रा के लिए बुधवार को जालंधर पहुंचे हुए थे। यहां रैली में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब ने जब-जब अंगड़ाई ली है, तब-तब परिवर्तन लाया है। पंजाब के लोगों ने देश की सीमाओं पर सुरक्षा प्रहरी के रूप में खड़े होकर देश की रक्षा की है। आज पंजाब के फौजी पूरे देश के लिए सम्मान के प्रतीक हैं। देश की सुरक्षा के प्रति उनका समर्पण सभी देखते हैं। नवीन ने कहा- अगर आज पंजाब के फौजी संकल्प कर लें तो सरकार को भी उखाड़ फेंकने में सफल होंगे। AAP बोली- सब जानते है कि BJP ने कितना सम्मान किया पंजाब AAP के प्रवक्ता नील गर्ग ने भाजपा नेतृत्व से फौज या फौजियों को राजनीति में नहीं घसीटने की अपील की। उन्होंने कहा कि जवानों के प्रति भाजपा ने जो किया है, वह सबने देखा है। भाजपा ने अग्निवीर स्कीम बना सेना में भी ठेके पर भर्ती शुरू कर दी, जिसका विरोध भी हुआ। AAP सरकार अग्निवीर शहीद होने पर भी सरकार एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देती है। रिटायर्ड कर्नल बोले- फौज-फौजियों को राजनीति में न लाएं रिटायर्ड कर्नल एसएस सोही ने इस बयान पर कहा कि फौज और फौजियों का अपना सम्मान है। उन्हें राजनीति में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। लोगों के दिलों में सेना और सैनिकों के लिए अलग सम्मान है। इस तरह की बातें डर्टी पालिटिक्स का हिस्सा हैं, चाहे इन्हें कोई भी राजनीतिक दल करे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User