घरों में बची दवाइयों से शुरू किया अभियान:जरूरतमंदों तक पहुंचाईं 173 किलो दवाइयां

Nov 20, 2026 - 18:37
0 0
घरों में बची दवाइयों से शुरू किया अभियान:जरूरतमंदों तक पहुंचाईं 173 किलो दवाइयां
घर में बीमारी ठीक होने के बाद बची दवाइयां अक्सर दवा की अलमारी या दराज में पड़ी रहती हैं। कई बार एक्सपायरी डेट निकलने के बाद इन्हें कचरे में फेंक दिया जाता है। लेकिन दवाइयों को इस तरह फेंकने से पर्यावरण, जानवरों और इंसानों को नुकसान पहुंच सकता है। इसी समस्या को समझते हुए एक युवा ने 'मेडसाइकिल' (MedCycle) अभियान शुरू किया। इसका उद्देश्य दवाइयों की बर्बादी रोकना और जरूरतमंदों तक दवाइयां पहुंचाना है। इस अभियान के तहत घरों, स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल स्टोर से बची हुई और एक्सपायर हो चुकी दवाइयां इकट्ठा की जाती हैं। इसके बाद दवाइयों को उनकी स्थिति के अनुसार अलग किया जाता है। एक्सपायर दवाइयां सरकारी मान्यता प्राप्त बायोमेडिकल वेस्ट सेंटर भेजी जाती हैं, जबकि इस्तेमाल के लायक बची हुई दवाइयां जरूरतमंदों की मदद करने वाले स्वास्थ्य केंद्रों और गैर-सरकारी संगठनों (NGO) तक पहुंचाई जाती हैं। 173 किलो दवाइयां जरूरतमंदों को दीं, 527 किलो का सुरक्षित निपटान अभियान के जरिए अब तक 173 किलो दवाइयां और मेडिकल उपकरण जरूरतमंदों को दिए जा चुके हैं। वहीं, 527 किलो दवाइयों का पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना निपटान किया गया है। इस काम में ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन, आर्य समाज और स्थानीय क्लीनिकों का सहयोग भी मिला है। इन संस्थाओं के साथ मिलकर लोगों को दवाइयों के सही इस्तेमाल और सुरक्षित निपटान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कोविड के बाद बढ़ी मेडिकल कचरे की समस्या अभियान शुरू करने वाले युवा के मुताबिक, भारत में हर दिन सैकड़ों टन बायोमेडिकल कचरा पैदा होता है। इसका बड़ा हिस्सा सही तरीके से निपटाया नहीं जा पाता। कोविड महामारी के बाद यह समस्या और गंभीर हो गई। इससे समझ आया कि पर्यावरण से जुड़ी बड़ी समस्याओं की शुरुआत हमारी छोटी-छोटी आदतों से होती है। प्रतियोगिताओं से भी लोगों को जोड़ रहे मेडसाइकिल अभियान के तहत दवाइयां इकट्ठा करने और उनके निपटान के अलावा सामुदायिक प्रतियोगिताओं और पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य है कि घरों में बेकार पड़ी दवाइयां जरूरतमंदों तक पहुंचें और एक्सपायर दवाइयों का सुरक्षित निपटान हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User