इन्फ्लुएंसर के घर में घुसा फैन, कहा- मुझसे शादी करो:परिजनों ने जमकर पीटा, इलाज के दौरान मौत, पिता-पड़ोसी गिरफ्तार

Nov 20, 2026 - 18:21
0 0
इन्फ्लुएंसर के घर में घुसा फैन, कहा- मुझसे शादी करो:परिजनों ने जमकर पीटा, इलाज के दौरान मौत, पिता-पड़ोसी गिरफ्तार
दिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा बिष्ट के घर एक फैन जबरन घुस गया। वह नेहा से शादी करने की जिद करने लगा। इससे गुस्साए परिवारवालों और कुछ पड़ोसियों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान 15 नवंबर को मौत हो गई। पुलिस ने मामले में नेहा के पिता वीरेंद्र बिष्ट और एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक नेहा की शादी कहीं और तय होने से नाराज था। वह उनसे एकतरफा प्यार करने लगा था, जबकि नेहा उसे जानती तक नहीं थीं। नेहा बिष्ट के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी रील्स पर लाखों व्यूज आते हैं। वह इन दिनों इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी सगाई और आने वाली शादी से जुड़े वीडियो पोस्ट कर रही थीं। 7 नवंबर को नेहा के घर पहुंचा था अभिनव यूपी के गाजीपुर का रहने वाला अभिनव चेन्नई की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह 7 नवंबर को पूर्वी दिल्ली के मधु विहार स्थित नेहा के घर पहुंचा था। उस समय नेहा घर पर ही थीं। 8 नवंबर को दर्ज FIR में आरोप लगाया गया कि अभिनव शराब के नशे में था। पीठ और पैर में आई थीं गंभीर चोटें पुलिस के मौके पर पहुंचने पर अभिनव की पीठ और दाएं पैर में गंभीर चोटें मिली थीं। उसे राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 15 नवंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर नेहा के पिता और एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या:बाइक पर आए 2 हमलावर, सरेबाजार गोलियां मारीं अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी कार धुलवाने के लिए जा रहा था, तभी लोहारका रोड पर बाइक पर आए दो हमलावरों ने गोलियां मार दीं। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखा। पूरी खबर पढ़ें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User