यौन शोषण मामला, बृजभूषण को जवाब देने का आखिरी मौका:अगली सुनवाई 20 नवंबर को, महिला पहलवानों ने बरी होने के फैसले को किया चैलेंज
महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व सचिव विनोद तोमर को बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील पर आज बुधवार सुबह 11 बजे दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया है। उनके वकील ने ऑनलाइन पेश होकर जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने आखिरी मौका देते हुए मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर तय की है। डिजिटल रिकॉर्ड सौंपने का निर्देश बीते 9 अक्टूबर को एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दिग्विजय सिंह ने मामले की सुनवाई करते हुए बृजभूषण शरण सिंह को 28 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि निचली अदालत में शुरू से अंत तक हुई पूरी अदालती कार्यवाही का डिजिटल रिकॉर्ड (पेन ड्राइव में) याचिकाकर्ता पहलवानों, बृजभूषण शरण सिंह, विनोद तोमर और दिल्ली पुलिस को उपलब्ध कराया जाए। आज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत बहस के लिए अगली तारीख तय कर सकती है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से भी पूछा था कि क्या वह इस फैसले के खिलाफ अपील दाखिल करेगी, जिस पर पुलिस ने जवाब देने के लिए समय मांगा था। पहलवानों ने फैसले के खिलाफ दी याचिका राउज एवेन्यू कोर्ट ने 3 अगस्त को बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया था, जिसके खिलाफ महिला पहलवानों ने सेशंस कोर्ट में अपील दायर की है। पहलवानों का आरोप है कि निचली अदालत ने रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों का चुनिंदा और त्रुटिपूर्ण आकलन किया तथा फैसला महज अनुमानों और अटकलों पर आधारित था। याचिका में यह भी दलील दी गई है कि फैसले में यौन उत्पीड़न की पीड़िताओं के व्यवहार को लेकर रूढ़िवादी धारणाओं का सहारा लिया गया, जो कानूनी रूप से उचित नहीं है। पहलवानों ने इस आधार पर आदेश की समीक्षा करने की मांग की है। पहलवानों ने निचली अदालत के फैसले को कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं बताते हुए उसकी समीक्षा की मांग की है। ------ ये खबर भी पढ़ें MBBS छात्रों ने जूनियर को मुर्गा बनाया, अश्लील हरकतें कराईं:मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र सस्पेंड, 25-25 हजार जुर्माना लगा जालौन में रैगिंग करने पर 17 MBBS छात्रों को 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही सभी पर 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें, 21 अक्टूबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज में 2025 बैच के MBBS छात्रों ने अपने जूनियर साथियों को रात 9 बजे कमरे में बुलाया। वहां उसकी रैगिंग की। 24 अक्टूबर को रैगिंग का वीडियो सामने आया। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)