लेखपालों ने खोला मोर्चा, ACO की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में धरना
लेखपालों ने खोला मोर्चा, ACO की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में धरना
लेखपालों ने खोला मोर्चा, ACO की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में धरना
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO) द्वारा लेखपालों के खिलाफ की जा रही कथित गलत एवं अनुचित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने 22 अगस्त को थाना समाधान दिवस के बहिष्कार का ऐलान किया है। संघ की ओर से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि फील्ड में कार्यरत लेखपालों के विरुद्ध ट्रैप कार्रवाई से पूरे संवर्ग में आक्रोश एवं असुरक्षा की भावना व्याप्त है। संघ भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्पक्ष एवं वैधानिक कार्रवाई का समर्थन करता है, लेकिन नियमविरुद्ध अथवा अनुचित कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
ज्ञापन में अयोध्या जनपद की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप के साथ हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उपलब्ध सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में प्रथम दृष्टया रिश्वत की मांग किए जाने का कोई स्पष्ट तथ्य प्रतीत नहीं होता। संघ ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
संघ के अनुसार प्रांतीय कार्यकारिणी के पत्रांक 83/महामंत्री, दिनांक 22 अगस्त 2026 के क्रम में प्रदेश की समस्त तहसीलों के लेखपाल थाना समाधान दिवस का बहिष्कार कर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तहसीलों में धरना देंगे।
सदर तहसील में आयोजित धरने में जिला अध्यक्ष ओमकार तिवारी, तहसील अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी, संगठन मंत्री अंजनी सिंह, अवनीश कुमार यादव, आदर्श किशोर, सुरेंद्र यादव, भुवनेश श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, राजेश विश्वकर्मा, प्रीति पाल, भावना शर्मा, जेबा खान और दीपराज सुमन सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे। संघ ने अधिकारियों से लेखपालों के लिए भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित कराने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)