मुंबई के घाटकोपर में युवक और उसकी दोस्त से मारपीट:8 लड़कों पर केस दर्ज; स्टील की बोतल से सिर पर हमला करने का आरोप
मुंबई के घाटकोपर वेस्ट में एक मॉल के पास युवक और उसकी महिला दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवकों के एक समूह ने पहले दोनों को गालियां दीं और फिर युवक को लात-घूंसों से पीटा। एक आरोपी ने उसके सिर पर स्टील की बोतल से हमला किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह अपनी महिला दोस्त से मिलने घाटकोपर गया था। महिला दोस्त को युवकों का एक समूह बार-बार परेशान कर रहा था। घटना के दिन दोनों एक गार्डन में थे, तभी आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और बहस शुरू कर दी। युवक ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला दोस्त के साथ भी हाथापाई की गई। इसके बाद दोनों इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। फोटो खींचते समय दोबारा हुआ विवाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसी दिन बाद में जब वह अपनी दोस्त के साथ गार्डन में फोटो खींच रहा था, तब वही समूह फिर वहां पहुंचा। आरोपियों ने दोनों को गालियां दीं और हाथों व लातों से मारपीट की। 8 लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज घाटकोपर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के माता-पिता को नोटिस भी दिया है। मामले की जांच जारी है। कुर्ला में फायरिंग में 40 वर्षीय व्यक्ति घायल इससे पहले मुंबई के कुर्ला वेस्ट स्थित मकड़वाला कंपाउंड में बुधवार दोपहर फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें 40 वर्षीय विनोद मल्लप्पा पवार घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने उन पर गोली चलाई। घटना दोपहर करीब 12:40 बजे विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। घायल विनोद पवार को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)