'प्रणब मुखर्जी ने BJP में जाने की सलाह दी थी':CM शुभेंदु बोले- पूर्व राष्ट्रपति ने पूछा था, TMC में कर्मचारी रहना है या आगे बढ़ना है

Nov 25, 2026 - 14:17
Updated: 54 minutes ago
0 0
'प्रणब मुखर्जी ने BJP में जाने की सलाह दी थी':CM शुभेंदु बोले- पूर्व राष्ट्रपति ने पूछा था, TMC में कर्मचारी रहना है या आगे बढ़ना है

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें TMC छोड़कर प्रधानमंत्री मोदी के साथ आने की सलाह दी थी। उन्होंने मंगलवार को कोलकाता में एक समिट के दौरान यह बात कही। शुभेंदु के मुताबिक, राष्ट्रपति बनने के बाद जब वे प्रणब मुखर्जी से मिलने राष्ट्रपति भवन गए थे, तब दोनों के बीच यह बातचीत हुई थी। शुभेंदु बोले- प्रणब ने कहा था कर्मचारी रहना है तो TMC में रहिए शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि प्रणब मुखर्जी ने उनसे कहा था, 'सोचिए कि आप क्या करना चाहते हैं। अगर कर्मचारी बनकर रहना चाहते हैं तो यहीं रहिए। अगर अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं तो मोदीजी के साथ रहिए।' अधिकारी ने प्रणब मुखर्जी को अपना 'ओरिजिनल एडवाइजर' बताया। उन्होंने कहा कि मुखर्जी उनके अभिभावक की तरह थे। राजनीति से अलग भी हर भारतीय उनका सम्मान करता है। प्रणब मुखर्जी का अगस्त 2020 में निधन हुआ था। बातचीत की तारीख बताने से इनकार किया जब शुभेंदु से पूछा गया कि प्रणब मुखर्जी के साथ यह बातचीत कब हुई थी, तो उन्होंने तारीख बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रणब मुखर्जी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके बयान से विवाद हो सकता है, इसलिए वे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। शुभेंदु ने प्रणब मुखर्जी की एक और टिप्पणी का जिक्र किया। उनके मुताबिक, मुखर्जी ने पार्टी को 'बुआ-भतीजे की जोड़ी' से चलने वाली पार्टी बताया था। यह टिप्पणी ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के संदर्भ में थी। TMC बोली- शुभेंदु के दावे पर भरोसा कैसे करें TMC सांसद सौगत रॉय ने शुभेंदु अधिकारी के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शुभेंदु TMC छोड़कर BJP में शामिल हुए थे और अब इसके पीछे प्रणब मुखर्जी की सलाह का हवाला दे रहे हैं। लेकिन प्रणब मुखर्जी अब जीवित नहीं हैं। ऐसे में यह कैसे पता चलेगा कि मुख्यमंत्री सच बोल रहे हैं या नहीं? 2020 में TMC छोड़ BJP में शामिल हुए थे शुभेंदु शुभेंदु अधिकारी पहले ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। एक समय उन्हें TMC में ममता के बाद सबसे ताकतवर नेताओं में गिना जाता था। शुभेंदु ने 2009 और 2014 में तमलुक लोकसभा सीट से चुनाव जीता। 2016 में नंदीग्राम से विधायक बने और ममता सरकार में परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। उनके पास पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था। वे कई जिलों में पार्टी के चुनावी अभियान और संगठन की जिम्मेदारी भी संभालते थे। हालांकि, पार्टी में अभिषेक बनर्जी का कद बढ़ने के साथ शुभेंदु और TMC नेतृत्व के बीच मतभेद बढ़ने लगे। अभिषेक को ममता का उत्तराधिकारी माना जाने लगा था। नवंबर 2020 में शुभेंदु ने परिवहन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दिसंबर 2020 में BJP में शामिल हो गए। BJP में आने के बाद शुभेंदु ममता बनर्जी के सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरे। 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम सीट से ममता को करीब 1,956 वोटों से हरा दिया। इसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। शुभेंदु के नेतृत्व में भाजपा पहली बार 2026 का बंगाल विधानसभा चुनाव जीती। इसके बाद शुभेंदु CM बने।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User