गुजरात के भरूच की दवा-फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 की मौत:6 लोग घायल; जहरीली गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी भी मची

Oct 17, 2026 - 09:01
0 0
गुजरात के भरूच की दवा-फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 की मौत:6 लोग घायल; जहरीली गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी भी मची
गुजरात के भरूच की सिंजील फार्माकेम नाम की एक दवा फैक्ट्री के रिएक्टर धमाके में 5 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग घायल हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। धमाका इतना तेज था कि इसके तुरंत बाद फैक्ट्री में मिथाइल डाइक्लोराइड नाम की एक जहरीली गैस का रिसाव भी शुरू हो गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि यह धमाका किस वजह से हुआ। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… खबर अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User