राहुल बोले- प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स,महिलाओं के साथ पुलिस की बर्बरता शर्मनाक:यह आवाज दबाने की साजिश, जिस दिन सत्ता फिसलेगी,मनमानी का किस्सा भी खत्म हो जाएगा
राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे उन स्टूडेंट्स से बात करते नजर आ रहै हैं जिन्हे प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पीटा। राहुल ने इसके साथ पोस्ट भी की है। इसमें कहा गया है कि यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचना और प्राइवेट पार्ट्स पर हमला-लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों और महिलाओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बर्बरता ने शर्मनाक हदें पार कर दी हैं। यह सब आवाजों को दबाने की उस साजिश का हिस्सा है, जिसमें लोगों को इतना डराया और इतना अपमानित किया जाता है कि फिर कोई सवाल उठाने की हिम्मत न करे। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता उनके हाथों से फिसलेगी, उसी दिन उनकी मनमानी का किस्सा भी खत्म हो जाएगा। यही वह डर है जो पुलिस तक पहुंचता है और देश के युवाओं और महिलाओं पर हिंसा के रूप में फूट पड़ता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)